पीपलकोटी। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज शाम साढ़े पांच बजे पीपलकोटी के पास कौड़िया में तब चट्टान टूटकर हाईवे पर आ गई, जब यहां कोई वाहन आवाजाही नहीं कर रहा था। हां, बिरही की ओर से एक कार जब यहां से कुछ दूरी पर पहुंची तो चटटान के टूटने से पहले कार रूक गई, लेकिन अचानक चट्टान से पत्थरों की बरसात हाईवे पर हो गई। जिससे कोई भी जनहानि होने से बच गई। रात करीब साढ़े आठ बजे हाईवे से एनएचआईडीसीएल की दो जेसीबी मशीनों ने बोल्डरों ने हटा दिया और हाईवे को सुचारू कर दिया। हाईवे पर जाम में फंसे दिग्विजय शाह ने बताया कि जोशीमठ की ओर से करीब 60 और कर्णप्रयाग की ओर से लगभग 72 गाड़ियां हाईवे बंद होने से रूक गई थी। तीन घंटे तक यात्रियों ने अपने गाड़ियों में ही हाईवे खुलने का इंतजार किया। जब हाईवे खुला तो यात्रियों का यात्रा शेड्यूल बिगड़ गया। जिन्हें जोशीमठ जाना था वे पीपलकोटी ही रूक गए और जिन पर्यटकों को फूलो की घाटी के सेर सपाटे पर जाना था, उन्हें जोशीमठ में ही रात्रि विश्राम करना पड़ा।
गनीमत रही इस सड़क पर कोई गाड़ी नहीं चल रही थी, चट्टान टूटी, आजकल गाड़ी जरा संभल कर चलाएं–
by laxmi Purohit | Jul 28, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

Latest News
दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...
गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...
गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...
वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...
रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...
अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...
‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
