अब महंगी नहीं रही कानूनी सहायताः जिला जज–

by | Apr 30, 2022 | चमोली, जागरुकता, रचनात्मक | 0 comments

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित शिविर में बोले जिला जज — 

नंदानगरः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को नंदानगर में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया, इस दौरान विभिन्नन गांवों से शिविर में पहुंचे ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी गई, लोगों ने शिविर में विभिन्न कल्याकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला जज नरेंद्र दत्त ने आम लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि असहाय, निर्धन और निर्बल लोगों के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण वरदान साबित हो रहा है. लेकिन देखा जा रहा है कि प्रचार-प्रसार के अभाव में आज भी अधिकांश लोगों को जिला विधिक प्राधिकरण की महत्ता की जानकारी कम है, लोग आज भी कानूनी सहायता को महंगा समझते हैं. 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की जिला सचिव सिमरनजीत कौर और संयुक्त मजिस्ट्रेट ने अधिक से अधिक लोगों को बहुउद्देश्यीय शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि यह ‌शिविर आम लोगों की सहायता के लिए आयोजित किया जा रहा है, कई लोग मीलों दूरी नापकर अपनी समस्याओं, जरुरी कागजात बनवाने व अन्य कार्यों के लिए जिला मुख्यालय पहुंचते हैं, लेकिन शिविर के माध्यम से वे सभी जानकारी व कार्यों  को संपादित कर सकते हैं. इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन चमोली के अध्यक्ष भरत सिंह रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता किशन सिंह फर्स्वाण, मनोज भट्ट, ज्ञानेंद्र खंतवाल, प्रमोद चौहान, मनवर सजवाण, मोहन पंत, दिलवर सिह फरस्वाण, शंकर मनराल, जयेंद्र ‌झिंक्वाण आदि मौजूद थे। 

Latest News

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...
error: Content is protected !!