चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

by | Sep 15, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग–

बदरीनाथ। माणा गांव स्थित गणेश गुफा में सोमवार को गणेश जन्मोत्सव धार्मिक परंपरा के अनुसार मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों और तीर्थ यात्रियों ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इसके बाद भजन-कीर्तन हुआ। प्रसाद वितरण के साथ भंडारे का आयोजन भी किया गया।

माणा के ग्रामीणों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आचार्य देवी प्रसाद भट्ट ने गणेश गुफा के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मान्यता है कि इसी स्थान पर भगवान गणेश ने वेदव्यास द्वारा रचित महाभारत सहित अन्य ग्रंथों का लेखन किया था। इसी मान्यता के चलते हर वर्ष गणेश जन्मोत्सव पर यहां विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

उन्होंने बताया कि भगवान शिव और गणेश के प्रसंग के बाद भगवान शिव ने गणेश को पुन: जीवन प्रदान कर उन्हें अपने पुत्र के रूप में स्वीकार किया था। इसी दिन को गणेश प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।

माणा के पूर्व प्रधान पीतांबर मोल्फा ने बताया कि सनातन परंपरा के अनुसार गांव में हर वर्ष गणेश जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर ग्रामीणों की ओर से भंडारा भी कराया जाता है। कार्यक्रम में माणा प्रधान धर्मेंद्र चौहान, बीडीसी सदस्य बीना देवी, बदरीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी स्वयंवर प्रसाद सेमवाल सहित ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...
error: Content is protected !!