अपनी मां को मिलकर भावुक हो उठे योगी आदित्यनाथ–

by | May 3, 2022 | कोटद्वार, रचनात्मक, राजकाज | 0 comments

 पंचूर गांव में बोले योगीः यूपी में पूरी तरह से खत्म हुआ गुंडाराज–

कोटद्वारः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार को अपने गांव पंचूर में हैं, गांव में उत्सव जैसा माहौल है, दोपहर से ही गांव में चहल-पहल रही, सबसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से यमकेश्वर में बनाए हेलीपेड पर उतरे, यहां मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वे अपने गांव के लिए रवाना हुए. गांव में उनके गुरू महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथयानी यमकेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने यहां अपने गुरू जी की मूर्ति का अनावरण करने के बाद गुरुजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया,

उन्होंने यहां आयोजित सभा में कहा कि सभी की आस्था का सम्मान हो, परन्तु आस्था से आमजन को परेशानी नहीं चाहिए, आस्था के नाम पर किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा, उत्तर प्रदेश में आज एक लाख से अधिक माइक उतर चुके हैं, यूपी में गुंडाराज पूरी तरह से खत्म हो गया है. पलायन रोकने में पर्यटन को आधार बनाया जाना चाहिए. कार्यक्रम के बाद सीएम योग अपने घर पहुंचे, अपने परिजनों से मिले, अपनी मां से मिलकर सीएम योगी भावुक हो उठे, उन्होंने घर, परिवार की खैर ख्वाह पूछी और अपने परिवार जनों के साथ फोटो खिंचवाई. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, उच्च शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!