अगस्त्यमुनि। बृहस्पतिवार को सुबह गंगानगर में Uk 13 a 8325 नंबर की एक कार मंदाकिनी नदी में समा गई है। कार में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था। जिसकी सीट बेल्ट भी लगाई हुई थी। कार चालक का भी कोई सुराग अभी तक नहीं मिला है। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति कार चलाना सीख रहा था, लेकिन अचानक कार अनियंत्रित होकर मंदाकिनी में समा गई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को नदी से निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन बीती रात हुई भारी बारिश से नदी उफान पर बह रही है, जिससे कार को अभी तक निकाला नहीं जा सका है। मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई है। कार के नदी में समा जाने की एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि गुप्तकाशी क्षेत्र के एक शिक्षक इन दिनों कार चलाना सीख रहे थे। कार अनियंत्रित होकर नदी में समा गई।
अगस्त्यमुनि में कार उफनाई मंदाकिनी में समाई, चालक का नहीं मिला कोई सुराग–
by laxmi Purohit | Jul 29, 2021 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

Latest News
कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...
प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...
एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...
दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...
गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...
गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...
वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
