आक्रोशः  मांग पूरी नहीं हुई तो मुख्यमंत्री आवास पर धरने पर बैठने की तैयारी–

by | May 5, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

 रेलवे परियोजना प्रभावितों ने की मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग–

गोपेश्वरः  ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के प्रभावित गांव सिवाई के ग्रामीणों ने मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की है, उन्होंने भट्ट नगर गौचर के प्रभावितों के बाराबर मुआवजा देने की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांग को अनसुना करती है तो वह आंदोलन शुरू कर देंगे और मुख्यमंत्री आवास पर अनशन पर बैठ जाएंगे.

रेल संघर्ष समिति सिवाई के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना का स्टेशन कर्णप्रयाग के पास सिवाई में बनाया जा रहा है, इसके लिए सिवाई-लंगाली के ग्रामीणों की अधिकतर कृषि भूमि का अधिग्रहण किया गया, लेकिन उनको सिंचित जमीन का उचित मुआवजा नहीं दिया गया, उन्हें एक लाख 60 हजार प्रति नाली के हिसाब से मुआवजा मिला है, जबकि उनके गांव से मात्र 10 किमी दूर भट्टनगर गौचर में काश्तकारों को नौ लाख 70 हजार प्रति नाली के हिसाब से भुगतान किया गया है,

जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक वह खुद मिलकर अपनी मांग रख चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने रेल प्राधिकरण में वाद दायर किया, मगर दो साल से सरकार ने प्राधिकरण में जज की नियुक्ति नहीं की, जिसके चलते उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई, उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की इस संबंध में बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि यदि जल्द उनकी मांग पर उचित कार्रवाई नहीं होती है तो वह आंदोलन शुरू कर देंगे, जिसके तहत वह मुख्यमंत्री आवास के बाहर अनशन शुरू कर देंगे.

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!