बदरीनाथ। पिछले दो सालों से चारधाम यात्रा ठप पड़ने से धामों से जुड़े हक हकूकधारी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होने से पर्यटन स्थलों के साथ ही अन्य स्थलों को खोल दिया गया है। विश्व प्रसिद्घ फूलों की घाटी भी देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए खोल दी गई है, लेकिन चारधाम यात्रा का संचालन अभी तक भी शुरू नहीं हो पाया है। बृहस्पतिवार को चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग पर स्थानीय लोगों ने जुलूस-प्रदर्शन कर अपना आक्रोश दर्ज किया। उन्होंने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि हक-हकूकधारी यात्रा संचालन न होने से भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, जबकि यात्रा के दौरान इस समय स्थानीय लोग हजारों तीर्थयात्रियों की आवाभगत में लगे रहते थे। स्थानीय लोगों ने साकेत चौक से लेकर नगर पंचायत चौराहे, बस टर्मिनल, देव दर्शनी होते हुए माणा रोड पर जुलूस-प्रदर्शन किया। इस मौके पर बदरीश संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता, व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद नवानी, नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष राघव पंवार, मनदीप भंडारी, योगेश पंवार, अखिल पंवार, विपिन पंवार ने कहा कि यदि यात्रा शुरू नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाकर जुलूस-प्रदर्शन किया जाएगा।
चारधाम यात्रा शुरू करो सरकार, बदरीनाथ में बेरोजगार घूम रहे युवा, आक्रोश-
by laxmi Purohit | Jul 29, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...
डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...
वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...
बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...
एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...
दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...
आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...
16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
