बवालः धारदार हथियार से कर्मचारी की हत्या– 

by | May 14, 2022 | ऋषिकेश, दुर्घटना | 0 comments

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया, जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ हादसा–

ऋषिकेशः लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गट्टूगाड में दो जंगल कैंप संचालकों में आपस में विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर ही तीन लोगों ने एक कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी, मामले में पुलिस ने आरोपित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है. घटना शुक्रवार को मध्यरात्रि की है. गट्टूगाड में शिवालिक कैंप का संचालन होता है. शिवालिक कैंप के पास में ही एकलव्य कैंप भी है, यहां इर्द-गिर्द अन्य कैंप भी हैं, जिससे आए दिन यहां कैंप संचालकों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है.

शुक्रवार देर रात एकलव्य कैंप में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान शिवालिक और एकलव्य कैंप संचालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, मामला इतना बढ़ा कि एकलव्य कैंप के कर्मचारियों ने धारदार हथियार से शिकालिक कैंप के कर्मचारी यशपाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी-माला गांव, यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल पर हमला कर दिया, घायल यशपाल को एसपीएस राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया,

मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है. आरोप है एकलव्य कैंप के चार कर्मचारी शिवालिक कैंप में घुस आए थे, दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसके बाद ये घटना घटित हुई.  

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!