ग्रामीणों के आगे झुका एनएच, नहीं कटेगी गडोरा रोड–

by | May 14, 2022 | चमोली, सड़क | 0 comments

बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण के तहत हो रही थी गडोरा रोड की कटिंग, ग्रामीणों ने किया विरोध– 

पीपलकोटीः बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी के समीप ग्रामीण क्षेत्र के लिए जा रही गडोरा-किरुली-श्रीकोट सड़क के कटिंग के लिए पहुंचे एनएच के अधिकारियों को ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने बैरंग लौटा दिया, एनएच गडोरा रोड के शुरूआत में सड़क की हिल कटिंग कर इसका समरेखण बदलने की योजना बना रहा था, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते एनएच ने अब हाईवे का समतलीकरण करने की योजना बनाई है. गडोरा रोड शुरूआत से करीब 15 किलोमीटर है,

यह सड़क राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज गडोरा के साथ ही ग्राम पंचायत गडोरा, किरुली, ल्वांह, दिगोली और श्रीकोट गांव को यातायात से जोड़ती है, एनएचआईडीसीएल सड़क के शुरूआत में कटिंग कर इसका हेड बदलने की योजना बना रहे थे, जिससे हाईवे का चौड़ीकरण कार्य किया जा सके, लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष व स्थानीय निवासी रमेश बंडवाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अयोध्या हटवाल, बंड विका संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र राणा, हरीश पुरोहित सहित स्थानीय महिलाओं ने इसका विरोध किया, उन्होंने कहा कि यदि सड़क का समरेखण बदला गया था, सड़क की तीखी चढ़ाई पर वाहन नहीं जा सकेंगे और फंस जाएंगे, लिहाजा सड़क को यथावत ‌रहने दिया जाए, ग्रामीणों ने एनएच की मशीनों और अधिकारियों को बैरंग लौटा दिया. 

Latest News

नंदप्रयाग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बैसाखी मेला शुरू, सांस्कृतिक उत्साह का माहौल–

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने की नगर पंचायत को पांच लाख, वार्डों को एक-एक लाख रुपये की...

उत्तराखंड: पंठाली कांठा बुग्याल के दीदार को पहुंची अ​​भिनेत्री सारा अली खान–

दोफन में किया रात्रि प्रवास, प्राकृतिक सुंदरता की खूब की तारीफ, भरपूर आनंद उठाया-- घनसाली (टिहरी)।...

चमोली: पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक: जिलाधिकारी–

अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...
error: Content is protected !!