बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों का हुजूम उमड़ा तो भीड़ नियंत्रण करने में जुटी रही एसपी श्वेता चौबे– 

by | May 15, 2022 | चमोली, चारधाम | 0 comments

एसपी ने धाम का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा– 

बदरीनाथः बदरीनाथ धाम में इन दिनों तीर्थयात्रियों का हुजूम उमड़ रहा है, रविवार को धाम में पुलिस बल के साथ चमोली की पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने स्वयं भीड़ नियंत्रण की कमान संभाली, यात्रियों को लाइन में लगाकर दर्शन के लिए भेजा गया, साथ ही एसपी ने यात्रियों से उनकी समस्याओं और यात्रा के अनुभव भी साझा किए, इतना ही नहीं, यात्रा मार्ग पर मारवाड़ी, गोविंदघाट और जोशीमठ में एसपी ने सड़क पर उतर कर यातायात को दुरुस्त कराया,

एसपी ने बदरीनाथ परिसर सहित आसपास के इलाकों का टीम के साथ भ्रमण किया, उन्होंने सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जहां पर कोई कमी या समस्या रही उसका तुरंत निराकरण के निर्देश दिए, एसपी ने दुकानदारों, फड़-फेरी, कंडी वालों के सत्यापन भी जांचे, उन्होंने सभी से अनिर्वाय रूप से सत्यापन करने और किसी भी दशा में सड़क पर अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए.

इधर, पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ पुष्पक ज्योति बदरीनाथ धाम पहुंचे, उन्होंने बदरीनाथ धाम में मत्था टेका और करीब पंद्र‌ह मिनट तक भगवान बदरीनाथ की पूजाओं में भाग लिया,  इसके बाद उन्होंने धाम में भ्रमण कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने पुलिस के अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर सुरक्षित और सुगम यात्रा को लेकर दिशा निर्देश दिए. इस दौरान एसपी श्वेता चौबे, पुलिस उपाधीक्षक चमोली धन सिंह तोमर, निरीक्षक बदरीनाथ कोतवाली केसी भट्ट आदि मौजूद रहे. 

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!