बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी तो गोपेश्वर में ओलावृष्टि– 

by | May 16, 2022 | चमोली, मौसम | 0 comments

बारिश-बर्फबारी से मौसम हुआ सुहावना, बदरीनाथ में ठंड बढ़ी– 

चमोलीः लगातार दूसरे दिन भी चमोली जनपद में दोपहर बाद बारिश हुई, बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, मद्महेश्वर व अन्य ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई, गोपेश्वर में बारिश के साथ कुछ देर तक ओले भी पड़े, जोशीमठ में भी बारिश होने से मौसम खुशनुमा बन गया है. 

सोमवार को सुबह से ही धूप खिली  सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में  बदरीनाथ धाम में सोमवार अपराह्न बारिश और चोटियों में बर्फबारी होने से धाम का मौसम खुशनुमा हो गया, हजारों तीर्थ यात्रियों ने बारिश के बीच ही लाइन में लगकर भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए,

मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों गर्मी आग उगल रही है। वहीं चमोली में पिछले चार दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ है, बदरीनाथ, गोपेश्वर, जोशीमठ सहित अन्य इलाकों में हर दिन बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, गोपेश्वर सहित अन्य जगह पर लोगों को पंखे चलाने की भी जरूरत नहीं पड़ रही है. लगातार मौसम खुशनुमा होने के बाद सोमवार को धाम में खूब बारिश हुई और चोटियों में बर्फबारी शुरू हो गई. हालांकि बारिश और बर्फबारी से धाम ठंड भी बढ़ गई है, मई महीने में बर्फबारी देखकर यात्री भी उत्साहित हो गए, यात्रियों ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया. 

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!