सार्थक पहलः छोटी कक्षा से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार हो रहे सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं–

by | May 17, 2022 | चमोली, रचनात्मक, शिक्षा | 0 comments

  जनपद के सभी सरकारी विद्यालयों में एक साथ आयोजित हुई परीक्षा, अच्छे आए परिणाम- 

गोपेश्वरः जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा 2022 की परीक्षा अटल उत्कृष्ट श्री 1008 गीता स्वामी राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर चमोली में आयोजित की गई, यह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा पूरे जनपद में एक साथ आयोजित की गई, प्रतियोगिता में छठवीं से 12वीं तक की कक्षा के लिए 30 प्रश्न रखे गए ‌थे, जिनको छात्रों के द्वारा ही मूल्यांकित किया गया, प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह द्वारा छात्रों को अवगत कराया गया कि यह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्रतिमाह आयोजित की जाएगी, जिससे छात्र-छात्राओं में पठन-पाठन के लिए उत्साह का माहौल बना रहेगा, साथ यह आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का माध्यम भी बनेगा, छात्रों में प्रतियोगी परीक्षा का डर भी समाप्त होगा और उनको अभी से प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने के लिए तैयार करना है, 

विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता (जीव विज्ञान) डीएस कंडेरी ने कहा कि छात्रों को प्रत्येक प्रार्थना सभा में सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को लिखवाया जाता है, यदि छात्र उन सभी प्रश्नों को अपनी अलग डायरी में नोट करते हैं तो उनके लिए यह एक आधार का कार्य करेगा, वरिष्ठ प्रवक्ता/परीक्षा प्रभारी श्रीकृष्ण पुरोहित ने छात्रों को सामान्य ज्ञान के प्रश्न लिखवाकर छात्रों को ही मूल्यांकन करने को कहा, सभी छात्रों द्वारा एक दूसरे के प्रश्नों के उत्तरों की जांच कर अंक रखे गए, यह प्रतियोगी परीक्षा हर माह आयोजित की जाएगी, परीक्षा एक घंटे की होगी, इधर, मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने कहा कि यह प्रतियोगी परीक्षा निश्चित रुप से छात्र-छात्राओं के लिए फायदेमंद साबित होगा, उन्होंने कहा प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम भी बेहतर मिले हैं. 

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!