बच्चों के साथ ही माताओं की प्रतिभा से प्रभावित हुए शिक्षा अधिकारी–

by | May 21, 2022 | चमोली, रचनात्मक, शिक्षा | 0 comments

समस्त सरकारी विद्यालयों में आयोजित हुआ प्रतिभा दिवस कार्यक्रम, बच्चों ने प्रस्तुत किए आलेख–

गोपेश्वरः  राजकीय प्राथमिक विद्यालय बालखिला में शनिवार को प्रतिभा दिवस कार्यक्रम के तहत बाल शोध मेले का आयोजन किया गया। मेले का आयोजन बालखिला के साथ-साथ अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से किया गया। मेले के मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला और विशिष्ट अतिथि सतीश चंद्र जोशी रहे। इस दौरान महिला मंगल दल की महिलाओं और छात्र-छात्राओं ने दोनों अतिथियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी बच्चों के साथ ही अभिभावकों की प्रतिभाओं से भी खासे प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि महिला पारंपरिक परिधानों में विद्यालय में पहुंची हुई थी। छात्र-छात्राओं के साथ ही महिलाओं ने भी अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

महिलाओं ने ढोल-दमाऊं की थाप पर शिक्षा अधिकारियों को सम्मानित किया। विगत एक माह से छात्र और शिक्षक मिलकर विभिन्न विषयों पर शोध कर रहे थे, जिनमें छात्रों की रचनाओं, सृजनात्मकता का स्टॉल लगाया गया, जिनको अतिथियों तथा ग्राम वासियों द्वारा खूब सराहा गया। छात्रों ने अपने अपने शोध विषयों के प्रस्तुतीकरण से खूब वाहवाही बटोरी। मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने छात्रों को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। 

तीसरी कक्षा के छात्रों ने गांव की कृषि, जड़ी बूटी, अनाज, कक्षा 4 के छात्रों ने नदी से क्षेत्र के पर्यटन स्थल व धार्मिक स्थल, कक्षा 5 के छात्रों ने गांव की संस्कृति व वेशभूषा, परंपराओं तथा कबाड़ से जुगाड़ कैसे करें आदि पर शोध प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका मीना आगरी, सहायक अध्यापिका जया चौधरी के साथ ही अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से श्रुति नेगी, भीम सिंह, महिला मंगल दल की अध्यक्ष कमला देवी, सदस्य इंदु राणा, दीपा देवी, दीपा रावत, माघी देवी, सरोजनी देवी ,देवी राणा आदि मौजूद रहे। 

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!