खुले प्रसिद्घ तीर्थ श्री हेमकुंड साहिब के कपाट– 

by | May 22, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

चारों ओर से बर्फ से ढके इस तीर्थस्थल के दर्शनों को लालायित रहते हैं श्रद्घालु– 
जोशीमठः उत्तराखंड के पांचवें धाम के रुप में विख्यात प्रसिद्घ श्री हेमकुंड साहिब के कपाट रविवार को सुबह दस बजे विधि-विधान से खोल दिए गए हैं। सुबह नौ बजे सचखंड साहिब गर्भगृह से गुरुग्रन्थ साहिब को पंच प्यारे की अगुवाई में बैंड धुनों में दरबार साहिब में लाया गया, सुबह 10:30 बजे सुखमणी साहब के पाठ के साथ ही सिख धर्म की आस्था के प्रमुख केन्द्र व दशम गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह महाराज जी के पूर्व जन्म की भक्ति के पावन पवित्र स्थान गुरुद्धारा श्री हेमकुंड साहिब व आस्था के प्रतीक लोकपाल(लक्ष्मण मंदिर) के कपाट विधि विधान के साथ आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये। इस रोमांचक, साहसिक और धार्मिक यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं में बेहद उत्साह है।

आज कपाट खुलने के अवसर पर यहां पहुंचे तीर्थयात्रियों के जो बोले सो निहाल…..के जयकारों से हेमकुंड क्षेत्र गूंज उठा। सिख धर्म में यह पवित्र स्थान माना गया है। श्रद्घालु गुरु का संकल्प लेकर घरों से जलसों के रुप में यात्रा के लिए निकलते हैं। सप्तश्रृंग के दर्शन होते ही श्रद्धालु मत्था टेककर अपने गुरु को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। हेमकुंड पहुंचकर सर्वप्रथम सरोवर में स्नान किया जाता है।

उसके बाद गुरुद्धारे में पवित्र ग्रन्थ साहिब पर चढ़ावा चढ़ता है और गुरु की अरदास की जाती है। हेमकुंड साहिब की यात्रा मई-जून में प्रारम्भ होकर अक्टूबर तक चलती है। इस वर्ष सरकार द्वारा इस पवित्र धाम में आने वाले यात्रियों की संख्या को सीमित किया है। इस साल हर रोज 5 हजार श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन कर सकेगें। इस यात्रा में आने वाले सभी यात्री ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और ये सभी के लिए अनिवार्य होगा।

चमोली जनपद पुलिस द्वारा श्री हेमकुंड साहिब आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं, साथ ही हेमकुंड साहिब मार्ग के मुख्य पड़ाव भ्युंडार एंव घाघरिया में एसडीआरएफ तैनात की गई है। हेमकुंड साहिब में शनिवार को हुई ताजी बर्फबारी के बाद बेहद खूबसूरत लग रहा है। यहां धूप खिलने के बाद उच्च उच्च हिमाच्छ‌ादित चोटियां मन को सुकून पहुंचा रही हैं। 

Latest News

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...

​शिकंजा: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे–

सीसीटीवी फुटेज में थाली भेंट गणना कक्ष में संदिग्ध गतिविधियां करता हुआ पाया गया जेपी कंपनी का...

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...
error: Content is protected !!