चमोली के लाल का इलाहाबाद विश्विद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ चयन–

by | May 22, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

 गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र के बाद अध्यापन कार्य भी कर चुके–

गोपेश्वरः चमोली जनपद में प्रतिभा की कमी नहीं है। गोपेश्वर महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में गोपेश्वर महाविद्यालय के ही जंतु विज्ञान विभाग में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत डॉ प्रदीप चन्द्र सती का इलाहाबाद विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है। डॉ प्रदीप सती वर्ष 2020 से गोपेश्वर महाविद्यालय में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व वे वर्ष 2015 से 2020 तक तलवाड़ी महाविद्यालय में कार्यरत रहे हैं। 

डॉ प्रदीप सती जनपद चमोली के नारायणबगड़ ब्लॉक के सिमली गांव के मूल निवासी हैं। बेहद साधारण परिवार में जन्मे डा. प्रदीप ने दसवीं की परीक्षा अपने गांव असेढ़ सिमली से उत्तीर्ण की जबकि बारहवीं की परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज नारायणबगड़ से उत्तीर्ण की।

उच्च शिक्षा उन्होंने गोपेश्वर महाविद्यालय से उत्तीर्ण की। उन्होंने 2015 में यू सेट, 2017 में नेट परीक्षा उत्तीर्ण की। जबकि 2016 में केंद्रीय विश्विद्यालय श्रीनगर से जंतु विज्ञान विषय में पीएचडी उपाधि प्राप्त की। डॉ प्रदीप की इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण गोपेश्वर महाविद्यालय परिवार द्वारा खुशी जताई गई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता, मीडिया कॉर्डिनेटर डा. डीएस नेगी, डॉ एमके उनियाल, डॉ बीसी शाह, डॉ मनीष डंगवाल, डॉ बीपी देवली, डॉ एसएस रावत, डॉ बीपी पुरोहित, डॉ एसपी उनियाल, डॉ मनीष कुकरेती, डॉ बीपी पोखरियाल, डॉ सुनील भंडारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुधीर नेगी आदि ने बधाई देते हुई खुशी जताई। 

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!