यूपी में राशनकार्ड पर साफ हुई स्थिति–

by | May 23, 2022 | राष्ट्रीय, समस्या | 0 comments

खाद्य आयुक्त ने दिया स्पष्टीकरण, नहीं होंगे कार्ड निरस्त, पढें यूपी में कार्ड सरेंडर करने पर क्या बोले आयुक्त–  

— मीडिया और सोशल मीडिया की खबरों के प्रचारित होने के बाद यूपी में लोगों द्वारा राशनकार्ड सरेंडर करने पर खाद्य आयुक्त को स्पष्टीकरण देना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह आदेश दिया कि राशनकार्ड सरेंडर करें, यह सरासर गलत और आधार हीन है। सरकार या खाद्य विभाग ने ऐसे कोई नया आदेश जारी नहीं किए हैं। खाद्य एवं रसद आयुक्त सौरभ बाबू ने कहा कि राशन कार्ड सत्यापन की सामान्य प्रक्रिया होती है। किसी भी उपभोक्ता के न तो कार्ड निरस्तीकरण के आदेश जारी हुए हैं और ना ही किसी से वसूली होगी। अपात्रों को राशनकार्ड सरेंडर कराए जाने को लेकर इन दिनों विभिन्न राज्यों में लोगों में अफरा तफरी का माहौल है। उत्तराखंड में भी बड़ी संख्या में लोगों की ओर से अपने राशनकार्ड (बीपीएल व अंत्योदय) जमा कराए जा रहे हैं। हालांकि उत्तराखंड में शासन की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है, लेकिन यूपी में ऐसा कोई शासनादेश नहीं है।

यूपी में अभी तक 45 हजार के लगभग लोग अपना राशन कार्ड जमा करवा चुके हैं। खाद्य आयुक्त ने कहा कि राशनकार्ड सरेंडर करने और पात्रता की नई शर्तों के संबंध में आधारहीन प्रचार हो रहा है। आयुक्त के मुताबिक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम- 2013 में अपात्र कार्डधारकों से वसूली जैसी कोई व्यवस्था निर्धारित नहीं की गई है। पात्र लोगों को ही राशनकार्ड निर्गत कराए जाते हैं। यूपी में एक अप्रैल 2020 से अब तक 29.53 लाख नाए राशनकार्ड विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों को जारी किए गए हैं। यह भ्रम की स्थिति इस कारण बनी कि कई जिलों के जिलाधिकरियों ने अपात्रों को राशनकार्ड सरेंडर करने और न करने की स्थिति में रिकवरी कराने के आदेश जारी किए, मीडिया और सोशल मीडिया में इसे जोर शोर से उठाया गया, जिसे लोग लोगों में राशनकार्ड जमा करने की होड़ लग गई। अब खाद्य आयुक्त ने कहा कि ऐसा कुछ भी आदेश जारी नहीं हुए हैं। 

—ये हैं राशन कार्डझ के अपात्र– 

100 वर्ग मीटर से अधिक का प्लॉट हो, मकान या फ्लैट हो. आयकर दाता हो, जिनका चौपहिया वाहन हो, ट्रैक्टर, हार्वेसटर हो, जिनके परिवार की आय ग्रामीण क्षेत्रों में दो लाख और शहरी क्षेत्रों में तीन लाख रुपये हो, एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस हो, पांच एकड़ से अधिक सिंचित भूमि हो, एयर कंडीशनर हो आदि. 

Latest News

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं–

बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा दी अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ–

एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...

चमोली: नीती और माणा घाटी के गांवों में लगेंगे विशेष ​शिविर–

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...

टीएचडीसीआईएल की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का हुआ शुभारंभ–

स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य-- पीपलकोटी/चमोली, 18...

चमोली: पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अ​भियुक्तों को 24 घंटे के भीतर पकड़ा–

शातिरपंतीधरी की धरी रह गई, घटनास्थल के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए अ​भियुक्तों तक पहुंची पुलिस...
error: Content is protected !!