चमोली जनपद की इस घाटी में है सुरम्य तालों का संसार–

by | May 23, 2022 | चमोली, पर्यटन, साहसिक यात्रा | 0 comments

 निजमुला घाटी में नंदा घुंघटी पर्वत चोटी की तलहटी में सप्तकुंड के रुप में जाने जाते हैं ये ताल–

 गोपेश्वरः चमोली जनपद में प्राकृतिक सुंदरता समेटे निजमुला घाटी में सुरम्य प्राकृतिक तालों का संसार बसता है। यहां सुदूर उच्च हिमालय क्षेत्र में कई ऐसे मनमोहक ताल हैं, जो पर्यटकों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां स्थानीय लोगों का आना-जाना रहता है। निजमुला घाटी में झींझी गांव से लगभग 24 किमी की दूरी पर स्थित सात तालों के इस दुर्लभ खजाने को ‘सप्तकुंड’ के नाम से जाना जाता है। नंदा घुंघटी पर्वत श्रृंखला की तलहटी में समुद्रतल से लगभग पांच हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये ताल एक-दूसरे से लगभग आधे-आधे किमी की दूरी ‌पर स्थित हैं। शीतकाल में ये ताल चारों ओर से बर्फ से ढके रहते हैं और ग्रीष्मकाल में यहां का दृष्य रोमांचित करने वाला होता है। यहां तक पहुंचने के लिए साहसिक पर्यटकों को कठिन पगडंडी व बुग्याली ट्रेक को पार करना पड़ता है।  

सप्तप्तकुंड समूह के सात में से छह ताल पार्वती कुंड, गणेश कुंड, नारद कुंड, नंदी कुंड, भैरव कुंड और शक्ति कुंड का पानी ठंडा तो शिव कुंड ताल का पानी बेहद गरम रहता है। इस ताल में कई पर्यटक स्नान करने के लिए उतरते हैं। प्रतिवर्ष इस ताल में नंदा देवी की वार्षिक लोकजात भी संपन्न होती है। 

सप्तकुंड पहुंचने के लिए चमोली से बिरही होते हुए निजमुला क्षेत्र के पगना गांव तक सड़क सुविधा उपलब्ध है। पगना से झींझी गांव तक आठ किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। हालांकि घाटी के अंतिम गांव पाणा तक सड़क निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है। झींझी से सप्तकुंड के लिए 26 किमी का पैदल ट्रैक है। इसमें झींझी से सात किमी दूर वन विभाग के टिन शेड तक एकदम खड़ी चढ़ाई है। इसके बाद दस किमी के फासले पर गौंछाल ओड्यार (गुफा) पड़ता है। यहां से तीन किमी दूर सिम्बे बुग्याल है, जबकि सिम्बे से सप्तकुंड पहुंचने के लिए छह किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। यह घाटी ध‌ार्मिक मान्यताओं से भी जुड़ी है। स्थानीय मान्यता है कि मां काली ने अपने खप्पर पर महाभारत के युद्ध में मारे जाने वाले लोगों के नाम लिखे थे। इनमें अर्जुन का नाम भी शामिल था। तब भगवान श्रीकृष्ण ने द्रोपदी को यह बात बताई और उनसे माता पार्वती की तपस्या करने के लिए कहा। द्रोपदी की तपस्या से प्रसन्न होकर माता पार्वती ने उन्हें दर्शन दिए। तब द्रोपदी ने उनसे मां काली के खप्पर के बारे में पूछा। माता ने उन्हें बताया कि यह खप्पर सप्तकुंड में मौजूद है। इसके बाद माता पार्वती स्वयं सप्तकुंड पहुंचीं और खप्पर से अर्जुन का नाम मिटाकर उसे दो हिस्सों में तोड़ डाला। मान्यता है कि इस खप्पर का आधा हिस्सा कोलकाता और आधा सप्तकुंड में मौजूद है। 

सप्तकुंड ट्रैक के दोनों ओर खड़े बांज, बुरांश, देवदार, कैल, खोरसू मौरू, भोजपत्र आदि के वृक्ष बहुत संख्या में पाए जाते हैं। सप्तकुंड ट्रैक पर झींझी गांव से 20 किमी दूर पड़ने वाले सिम्बे बुग्याल में सैकड़ों प्रजाति के रंग-बिरंगे फूल पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि निजमुला घाटी में सात नहीं, बल्कि 11 ताल हैं। लेकिन, लोगों को जानकारी सिर्फ सात तालों के बारे में ही है।  

Latest News

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...
error: Content is protected !!