आंदोलन के मूड़ में प्रदेशभर के योग प्रशिक्षित–

by | May 24, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप, स्कूलों में योग को अनिवार्य विषय घोषित करने व नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई–

चमोलीः प्रदेशभर के योग प्रशिक्षितों में सरकार की कार्यप्रणाली से नाराजगी और आक्रोश है। कहा गया कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। प्रशिक्षितों ने स्कूलों में योग को अनिवार्य विषय घोषित करने के साथ ही ‌शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग पर शिक्षा निदेशालय परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लिया है। योग प्रशिक्षित संघ ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का पुरजोर विरोध किया है।  इसके लिए प्रशिक्षितों को एक‌जुट किया जा रहा है। योग प्रशिक्षित महासंघ ने एलान किया कि अब नियुक्ति को लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।

उत्तराखंड में योग प्रशिक्षितों की लंबी लाइन लग गई है। तकरीबन 60 हजार प्रशिक्षित नियुक्ति की आस लगाए बैठे हैं। पूर्व में सरकार ने योग को अनिवार्य विषय के रुप में शामिल करने का निर्णय भी कैबिनेट में पास कर दिया था। लेकिन अभी तक भी ‌इस ओर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। योग प्रशिक्षित संघ के अध्यक्ष अमित नेगी, उपाध्यक्ष दीपक, वंदना बिष्ट, मनोज सिंह, नितिन पंवार, श्वाति रावत, सुमन बिष्ट आदि का कहना है कि लंबे समय से योग प्रशिक्षित नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। ‌

स्कूलों में योग को अनिवार्य विषय घोषित करने की मांग है, लेकिन अभी भी ‌इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। कहा गया कि विश्व विद्यालयों और महाविद्यालयों में साल दर साल योग के डिप्लोमा और डिग्री बांटकर योग प्रशिक्षितों की फौज खड़ी हो रही है, लेकिन नियुक्ति के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं।  

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!