अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का बहिष्कार करेंगे चमोली के योग प्रशिक्षित– 

by | May 24, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

सरकार को चेताएंगे योग प्रशिक्षित, विद्यालयों में योग विषय शुरू करने और नियुक्ति की मांग कर रहे प्रशिक्षित —

गोपेश्वरः चमोली जनपद के योग प्रशिक्षितों ने विद्यालयों में योग ‌विषय को अनिवार्य विषय घोषित करने और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। आक्रोशित योग प्रशिक्षितों ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का बहिष्कार करने का ‌निर्णय लिया है। नगर में हुई बैठक में योग प्रशिक्षित महासंघ के जिलाध्यक्ष संदीप शाह ने कहा कि लंबे समय से योग प्रशिक्षित योग विषय में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

कहा गया कि विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में योग का डिप्लोमा और डिग्री प्रतिवर्ष दी जा रही है, जिससे योग प्रशिक्षितों की फौज खड़ी हो गई है, लेकिन अभी तक नियुक्ति प्रक्रिया की ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का ‌बहिष्कार किया जाएगा और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर महासंघ के उपाध्यक्ष मंजूलता रावत, शांति प्रसाद नौटियाल, प्रमोद सेमवाल, रोहित बिष्ट, संगीता नेगी, रंजीता, गीता, प्रेम प्रकाश आदि मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने समस्त योग प्रशिक्षितों को एकजुट होकर अपनी मांगों के लिए संघर्ष का एलान किया है। 

Latest News

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...
error: Content is protected !!