बस का ड्राइवर हुआ बेहोश, चट्टान पर टकराई बस, बड़ी अनहोनी टली– 

by | May 28, 2022 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा कर 28 यात्रियों को लेकर आ रही थी बस– 

रुद्रप्रयागः गौरीकुंड हाईवे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल, केदारनाथ धाम के दर्शन कर 28 तीर्थयात्री एक बस में लौट रहे थे। रुद्रप्रयाग और तिलवाड़ा के बीच अचानक बस चट्टान साइड पुश्ते से टकरा गई, आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल तिलबाड़ा पुलिस चौकी में दी। चौकी प्रभारी सतेंद्र नेगी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने देखा कि वाहन चालक अपनी ड्राइविंग सीट पर बेहाशी की हालत में हैं और बस में सवार यात्री डरे सहमे बैठे हैं तथा कुछ बाहर खड़े हैं।

उन्होंने स्थानीय स्तर से निजी वाहन के माध्यम से वाहन चालक के साथ ही अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलवाड़ा भिजवाया। बस में सवार यात्रियों से जब चौकी प्रभारी ने बात की तो उन्होंने बताया कि वे राजस्थान से केदारनाथ धाम यात्रा के लिए आये हैं। केदारनाथ की यात्रा करने के बाद बदरीनाथ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में यह अनहोनी हो गई है। पुलिस प्रशासन ने तीर्थयात्रियों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और उन्हें ढांढस बंधाया। यात्रियों को नजदीक ही होटल में ठहराया गया है। पुलिस की ओर से सभी तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम की यात्रा पर भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है। 

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!