ये है उत्तराखंड का पहला स्मार्ट विलेज– 

by | May 29, 2022 | देहरादून, पर्यावरण, रचनात्मक | 0 comments

स्मार्ट सिटी की तर्ज पर किया जा रहा इस गांव को विकसित, विभिन्न योजनाओं का भी होगा संचालन– 

— देहरादून से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित क्यारकुली भट्टा गांव उत्तराखंड के पहले स्मार्ट विलेज के रुप में विकसित होगा।यहां जिम,फील्ड,स्कूल,अस्पताल, रोड, लाइट जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं पहुंच चुकी हैं। क्यारकुली भट्टा गांव में कुल परिवार 316 और कुल आबादी 2600 है। यहां बीरधार, बासागाड, नाग मंदिर, तुनधार, क्यारकुली,चोपडासार और भट्टा मजरे हैं। यहां हर घर को रोड से जोड़ने का प्रयास, एक करोड़ दस लाख रुपये से सड़क निर्माण कार्य, हर घर जल,हर घर नल, 45 लाख के पहले फेज के कार्य, गांव में स्ट्रीट लाइट, 15 हजार पौधरोपण, सड़क के पास बैंचेज, क्यारकुली गांव में पूर्ण रूप से अंडर ग्राउंड नाली निर्माण कार्य किया जाएगा।

पहाड़ों की रानी मसूरी की गोद में बसा क्यारकुली भट्टा गांव देहरादून से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर  स्थित है।  ये मुख्य पर्यटक स्थल है। झील और भट्टा फॉल इस ग्राम पंचायत से लगे हुए है। मसूरी का सबसे पौराणिक नाग मंदिर भी इसी ग्राम पंचायत में स्थित है। ये कृषि प्रधान गांव रहा है। यहां के मीठे भुट्टे बेहद प्रसिद्ध है,जिसके कारण यहाँ का नाम भट्टा पड़ा। यहां सबसे ज्यादा क्यारी बनने के कारण इसको क्यारकुली नाम मिला।

जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि क्याराकुली भट्टा गांव स्मार्ट गांव के रूप में विकसित होने की ओर अग्रसर है, पंचायत राज विभाग की ओर से इस गांव को स्मार्ट विलेज बनाने की प्रक्रिया गतिमान है। जल्द ही यह गांव उत्तराखंड का पहला स्मार्ट विलेज बनकर तैयार होगा, जो अन्य गांवों के लिए एक प्रेरणा बन सकेगा। जनपद के समस्त विकासखण्डों में एक-एक गांव को स्मार्ट बनाने की योजना है तथा इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इससे आस-पास के गांव भी इसके लिए प्रेरित होंगे। 

Latest News

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...
error: Content is protected !!