मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने किया चमोली जनपद की होनहार बेटी का जिक्र–

by | May 29, 2022 | चमोली, रचनात्मक, शिक्षा | 0 comments

आंखों की रोशनी जाने के बाद जोशीमठ के उर्गम घाटी की कल्पना ने कर्नाटक में जाकर पास की दसवीं परीक्षा– 

गोपेश्वरः चमोली जनपद के सुदूरवर्ती पर्यटन क्षेत्र उर्गम घाटी के देवग्राम गांव की कल्पना की कहानी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में जिक्र किया। उन्होंने चमोली की बेटी कल्पना को सभी के लिए प्रेरणा बताया। कहा कि कल्पना का प्रयास एक भारत-श्रेष्ठ भारत की सच्ची भावना से भरा हुआ है।

बताया गया कि गांव में बीमारी के कारण कल्पना की आंखों की रोशनी चली गई। बेटी कल्पना के पिता रविंद्र नेगी अपना व्यवसाय चलाते हैं। आंख की रोशनी जाने के बाद कल्पना की पढ़ाई अधूरी छूट गई। उर्गम घाटी में वर्षभर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। एक बार घाटी में मैसूर की रहने वाली प्रोफेसर तारामूर्ति घूमने के लिए पहुंची।  प्रोफेसर तारामूर्ति को देवग्राम की कल्पना के बारे में पता चला। तो प्रो. तारामूर्ति ने उसके परिजनों से मुलाकात की और कल्पना को अपने साथ ले जाने की अनुमति मांगी। जिसके लिए उसके परिजन राजी हो गए। कल्पना ने वहां कन्नड़ भाषा सीख ली और वहीं पढ़ाई करने लगी। इसी साल कर्नाटक बोर्ड की दसवीं की परीक्षा उसने 92 प्रतिशत अंकों के साथ पास कर ली है।

रविवार को मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा देश कई भाषाओं और बोलियों का खजाना है। अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग कपड़े, खान-पान और संस्कृति है। देश की यह विविधता हमारी पहचान है, जो हमें एक सशक्त राष्ट्र बनाती है। इसी से जुड़ा एक बहुत ही प्रेरक उदाहरण एक बेटी कल्पना का है। कल्पना ने कर्नाटक में १०वीं की परीक्षा पास की है। लेकिन उसकी सफलता की खास बात यह है कि कुछ साल पहले तक कल्पना कन्नड़ भाषा नहीं जानती थी।

तीन महीने में उसने कन्नड़ सीखी और इस साल दसवीं की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ पास कर ली। उसके बारे में कई और बातें हैं जो आपको हैरान और प्रेरित करेंगी। उत्तराखंड के जोशीमठ की रहने वाली कल्पना जब तीसरी कक्षा में थी तब बीमारी से उसकी आंखों की रोशनी चली गई। लेकिन कहते हैं जहां चाह वहां राह, कल्पना मैसूर की प्रो. तारामूर्ति के संपर्क आई। जिसकी मदद से आज वह हमारे लिए प्रेरणा बनी है। मोदी ने मन की बात में कल्पना का जिक्र किया तो उर्गम घाटी के ग्रामीण झूम उठे। ग्रामीणों का कहना है कि कल्पना एक होनहार बेटी है। 

Latest News

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...
error: Content is protected !!