उत्तराखंडः राशन कार्ड जमा करने की तिथि बढ़ी– 

by | May 30, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

राशन कार्ड जमा करने की लगी लोगों में होड़, शासन के नए आदेश से मिली राहत– 

चमोलीः शासन ने बीपीएल (प्राथमिक परिवार) और अंत्योदय कार्ड को जमा करने की तिथि 30 जून तक के लिए बढ़ा दी है। अपात्र को ना-पात्र को हां अभियान के तहत अब अपात्र परिवार 30 जून तक अपने राशन कार्ड को समर्पित कर सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के आयुक्त सचिन कुर्वे ने आदेश जारी किए हैं कि अपात्रों के लिए अपने राशनकार्ड समर्पित करने की अंतिम तिथि 31 मई रखी गई थी, लेकिन अब यह तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है। यानि ये कार्ड धारक एक माह की राशन का फिर उपभोग कर सकते हैं।

आदेश में स्पष्ट है कि यदि परिवार की मासिक आय 15000 से अधिक हो गई है तो संबंंधित परिवार को बीपीएल और अंत्योदय कार्ड का परित्याग करना होगा। ऐसा न करने पर जांच में अपात्र पाए जाने की दशा में संबंंधित परिवार के खिलाफ मुकदमा और खाद्यान्न की वसूली तक की कार्रवाई शासन की ओर से अमल में लाई जाएगी। 

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!