जोशीमठः कोई बूंद-बूंद को तरसे, तो कोई कर रहे अपनी क्यारियों की सिंचाई– 

by | May 30, 2022 | आंदोलन, चमोली, पेयजल | 0 comments

जल संस्थान कार्यालय पर फूटा स्थानीय लोगों का गुस्सा, पेयजल के दुरुपयोग की हो जांच, नियमित पानी की मांग की– नगर पालिका जोशीमठ के रविग्राम वार्ड में स्थानीय लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, वहीं, कुछ लोग पेयजल लाइन पर ही मोटर लगाकर पानी सप्लाई कर रहे हैं, कई लोग तो पीने के पानी का दुरुपयोग कर अपने घर की क्यारियों में फल, सब्जी की सिंचाई कर रहे हैं। सोमवार को वार्ड की महिलाओं और पुरुषों ने जल संस्थान कार्यालय में जाकर खूब हंगामा मचाया।

उन्होंने ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की जो पीने के पानी का मिसयूज कर रहे हैं। रविग्राम वार्ड में लगभग 150 परिवार निवासरत हैं। यहां पानी की नियमित सप्लाई न होने और पीने के पानी के दुरुपयोग पर पालिका सभासद समीर डिमरी के नेतृत्व में स्थानीय लोग जल संस्थान में पहुंच गए। उन्होंने यहां अधिकारियों व कर्मचारियों को खूब खरी-खरी सुनाई।

उन्होंने कहा कि वार्ड में पानी की नियमित सप्लाई नहीं हो रही है। जब पानी आ भी रहा है तो कुछ लोग मोटर लगाकर सभी पानी एकत्रित कर रहे हैं, जिससे अन्य परिवारों को पानी नहीं मिल रहा है। कुछ लोग तो पीने के पानी से सिंचाई तक कर रहे हैं। वार्ड निवासी पूजा, सुरेशी, मधुली, कुशल सिंह और मनोज सिंह का कहना है कि पानी की आपूर्ति करना मुश्किल बना हुआ है। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को शीघ्र मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करने और सभी परिवारों को नियमित पानी सप्लाई करने की मांग की है। 

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!