सैलानियों के लिए खुली विश्व प्रसिद्घ फूलों की घाटी–

by | Jun 1, 2022 | चमोली, पर्यटन | 0 comments

फूलों की घाटी में मौसम साफ, पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला हुआ शुरू, पांच सौ से अधिक फूल खिलते हैं यहां– 

जोशीमठः विश्व प्रसिद्घ फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। बृहस्पतिवार को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ नंद बल्लभ शर्मा ने घांघरिया से पर्यटकों को घाटी के लिए रवाना ‌किया। पहले दिन घाटी में 75 पर्यटक पहुंचे। नंदा देवी राष्टीय पार्क की ओर से सात बजे शैलनीयों के पहले दल को फूलों की घाटी के लिये रवाना किया। अभी घाटी मे अभी एक दर्जन से अधिक ही फूल खिले हुये है। जुलाई अगस्त में घाटी अपने पूरे योवन मे रहती यह वह समय है जब घाटी में विभिन्न प्रजाति के 500 से अधिक प्रजाति के फूल अपनी रंगत विखरते है इस दौरान देश विदेश से भारी तादात में प्र्यटक फूलो की घाटी में पहुचे है।

875 वर्ग किमी0 क्षेत्र में फैले जैव विविधता के इस खजानें को यूनेस्को की आरे से वर्ष 2005 में विश्व धरोहर घोषित किया था। फूलो की घाटी के वनक्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि पहले दिन घाटी में 75 प्र्यटकों ने घाटी का दीदार किया जिसमें एक विदेशी स्पेन की महिला पर्यटक शामिल है। बताया कि घाटी में एक दर्जन फूल खिले हुये है जिसमें प्रिमूला, पोटेटिला, वाइल्ड रोज, कोवरा लीली,सहित अन्य प्रजाति शामिल है। अपनी जैव विविधता के चलते फूलों की घाटी विश्व धरोहर घोषित है। 

error: Content is protected !!