उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं रुक रही वाहन दुर्घटना– 

by | Jun 2, 2022 | उत्तरकाशी, दुर्घटना | 0 comments

सड़क से नीचे खाई में गिरा मैक्स वाहन, एक व्यक्ति की मौत, तीन गंभीर रुप से हुए घायल– 
उत्तरकाशीः गढ़वाल में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। स्यालव से बड़कोट की ओर आ रहा मैक्स वाहन नगांण गांव के पास खाई में जा गिरा, वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि तीन सवार गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को बड़कोट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है। वाहन में चालक सहित पांच लोग सवार थे। 

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बेहद खराब स्थिति में है। सड़क पर तीखी चढ़ाई और मानक के अनुरूप मोड़ों पर हिल कटिंग भी नहीं हो रखी है, जिससे यहां हर वक्त वाहन दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। बृहस्पतिवार को हुई वाहन दुर्घटना में स्थानीय निवासी जयवीर लाल की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हुए हैं।

यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों  का हालचाल जाना। एसडीएम शालिनी नेगी ने भी मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने नाराजगी जताई कि सड़क बदहाल होने के कारण यह दुर्घटना हुई है। सड़क पर सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं हैं। 

Latest News

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...

चमोली: फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ावना​ग्नि का हादसा–

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...

चमोली: लाखों में पहुंच रही तीर्थयात्री, पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग परेशान–

यात्रा मार्ग पर ​स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ नगर पंचायत को मिली अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...

चमोली: केंद्रीय गृह सचिव ने वाइब्रेंट विलेज और धार्मिक पर्यटन विकास पर दिया जोर–

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा–

सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 22 मई 2026: कैबिनेट मंत्री एवं विधायक...
error: Content is protected !!