पत्रकार जगदीश पोखरियाल और स्व. चक्रधर तिवारी को दिया जाएगा गौरा देवी पर्यावरण सम्मान–

by | Jun 2, 2022 | चमोली, पर्यावरण, रचनात्मक | 0 comments

पंच केदार कल्पेश्वर और ध्यान बदरी की धरती उर्गम में आयोजित होगा सम्मान समारोह का आयोजन– 

चमोलीः विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गौरा देवी पर्यावरण सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 40 साल स पत्रकारिता की अलख जगा रहे वरिष्ठ पत्रकार रजपाल बिष्ट, जगदीश पोखरियाल और बागेश्वर के राज्य आंदोलनकारी, लेखक व पत्रकार रमेश कृषक व ग्रामीण पत्रकारिता के लिए रघुवीर सिंह नेगी को गौरा देवी पर्यावरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 

5 व 6 जून को पंच केदार कल्पेश्वर और ध्यान बद्री पंचम बद्री की धरती उर्गम घाटी में 25 वां गौरा देवी पर्यावरण एवं प्रकृति पर्यटन विकास मेला आयोजित होगा। मेले के आयोजन की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। मेले में मुख्य रूप से पर्यावरण क्षेत्र में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं एवं संगठनों को गौरा देवी पर्यावरण एवं लोक कला शिक्षा साहित्य पत्रकारिता समाज सेवा ग्रामीण पर्यटन विकास में काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। सुरई खेत में कार्य करने वाले पर्यावरण मास्टर के नाम से जाने जाने वाले डॉ मोहन कांडपाल, पर्यावरण शिक्षा के लिए 30 दशकों से सक्रिय भागीदारी निभाने वाले व नदी घाटी की सभ्यता बचाने के लिए संघर्षरत सुरेश भाई, चमोली जिले में पर्यावरण शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वर्गीय गोपाल कृष्ण पांथरी को मरणोपरांत गौरा देवी सम्मान दिया जाएगा। 

इसके अलावा स्व. चक्रधर तिवारी को मरणोपरांत गौरा देवी पर्यावरण सम्मान दिया जाएगा। पत्रकारिता के क्षेत्र में 40 वर्षों से काम करने वाले पर्यावरण के सजग प्रहरी और समाचारों के विश्लेषक राजपाल बिष्ट, 25 वर्षों से चमोली जिले में संघर्षशील पत्रकार जगदीश पोखरियाल और  उत्तराखंड आंदोलनकारी लेखक पत्रकार बागेश्वर के रमेश कृषक को भी गौरा देवी पर्यावरण सम्मान से नवाजा जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अलावा कई जनप्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।  

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!