चमोलीः हुक्का पीकर हुड़दंग करने वाले गुड़गांव के छह लोगों को किया गिरफ्तार–

by | Jun 2, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने किया देवभूमि की अखंडता, पवित्रता को बनाए रखने की अपील– 

गोपेश्वर। हुक्का पीकर हुड़दंग करने वाले छह व्यक्तियों को चमोली पुलिस ने मिशन मर्यादा के तहत गिरफ्तार किया। बाद में सभी लोगों को चालान काटकर छोड़ दिया गया। बृहस्पतिवार को कोतवाली चमोली के अंतर्गत चैकिंग के दौरान कोठियालसैंण में यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक ने गुड़गांव से आए छह लोगों को हुक्का पीकर हुड़दंग करते हुए पकड़ा।

उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली चमोली पुलिस को दी। जिस पर पुलिस टीम ने कुलदीप सिंह पुत्र चाप सिंह निवासी मलिकपुर जफरपुर नजफगढ़ जिला द्वारिका, विवेक पुत्र अमर प्रसाद निवासी गुड़गांव सेक्टर 9 गुड़गांव, अमित डागर पुत्र श्री रमेश कुमार निवासी मलिकपुर जाफरपुर जिला नजफगढ़,  संदीप पुत्र प्रवीण निवासी नाहरपुर रूपा थाना नानपुर गुड़गांव, सुमित पुत्र अशोक निवासी नजफगढ़ जिला द्वारिका, अभिषेक पुत्र रमेश निवासी नजफगढ़ थाना नजफगढ़ जिला द्वारिका को गिरफ्तार किया है।

सभी छह व्यक्तियों का मिशन मर्यादा के तहत 81 पुलिस एक्ट में 500-500 रुपए नकद चालान कर कुल ₹3000 जुर्माना लिया गया व हुक्के को कब्जे में लिया गया। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी यात्रियों व पर्यटकों से आग्रह है कि देवभूमि की पवित्रता,अखंडता को बनाए रखें। मिशन मर्यादा को सफल बनाने हेतु चमोली पुलिस का सहयोग करें। चमोली पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा के अंतर्गत भविष्य में भी धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग एंव पर्यटक स्थलों में सार्वजनिक रुप से नशा व गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Latest News

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...
error: Content is protected !!