पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने किया देवभूमि की अखंडता, पवित्रता को बनाए रखने की अपील–
गोपेश्वर। हुक्का पीकर हुड़दंग करने वाले छह व्यक्तियों को चमोली पुलिस ने मिशन मर्यादा के तहत गिरफ्तार किया। बाद में सभी लोगों को चालान काटकर छोड़ दिया गया। बृहस्पतिवार को कोतवाली चमोली के अंतर्गत चैकिंग के दौरान कोठियालसैंण में यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक ने गुड़गांव से आए छह लोगों को हुक्का पीकर हुड़दंग करते हुए पकड़ा।
उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली चमोली पुलिस को दी। जिस पर पुलिस टीम ने कुलदीप सिंह पुत्र चाप सिंह निवासी मलिकपुर जफरपुर नजफगढ़ जिला द्वारिका, विवेक पुत्र अमर प्रसाद निवासी गुड़गांव सेक्टर 9 गुड़गांव, अमित डागर पुत्र श्री रमेश कुमार निवासी मलिकपुर जाफरपुर जिला नजफगढ़, संदीप पुत्र प्रवीण निवासी नाहरपुर रूपा थाना नानपुर गुड़गांव, सुमित पुत्र अशोक निवासी नजफगढ़ जिला द्वारिका, अभिषेक पुत्र रमेश निवासी नजफगढ़ थाना नजफगढ़ जिला द्वारिका को गिरफ्तार किया है।
सभी छह व्यक्तियों का मिशन मर्यादा के तहत 81 पुलिस एक्ट में 500-500 रुपए नकद चालान कर कुल ₹3000 जुर्माना लिया गया व हुक्के को कब्जे में लिया गया। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी यात्रियों व पर्यटकों से आग्रह है कि देवभूमि की पवित्रता,अखंडता को बनाए रखें। मिशन मर्यादा को सफल बनाने हेतु चमोली पुलिस का सहयोग करें। चमोली पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा के अंतर्गत भविष्य में भी धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग एंव पर्यटक स्थलों में सार्वजनिक रुप से नशा व गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

