कर्मचारियों को पेंशन विहीन करना है सामाजिक न्याय में असमानता– 

by | Jun 3, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

पेंशन प्रकाश यात्रा के पहुंचने पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश प्रसाद ने कही ये बातें– 

गोपेश्वरः  राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर हरिद्वार से शुरू हुई पेंशन प्रकाश यात्रा शुक्रवार को गोपेश्वर पहुंची। यहांं जिला पंचायत सभागार में यात्रा एक गोष्ठी और पत्रकार वार्ता में तब्दील हुई। इस दौरान संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश प्रसाद ने कहा कि पूरे देश में पेंशन को लेकर एक विधान होना चाहिए। सांसद और विधायकों को कई पेंशन मिल रही हैं, लेकिन 60 साल सेवा करने के बाद कर्मचारियों को पेंशन विहीन कर दिया गया है। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय में असमानता बताया। यात्रा में शामिल मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि वह पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार प्रयासरत हैं। यात्रा के जरिए सभी जिलों से समर्थन जुटाया जा रहा है। जिसमें कार्मिकों, समाज सेवी और शिक्षकों के हस्ताक्षर किए जा रहे हैं। जिसे बाद में केंद्र और राज्य सरकार को सौंपा जाएगा।

मोर्चे के जिलाध्यक्ष पूरण सिंह फरस्वाण ने कहा कि नई पेंशन योजना से सेवानिवृत्त होने के बाद एक दिन का भी गुजारा संभव नहीं है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केके डिमरी ने ने कहा कि छत्तीसगढ़, राजस्थान और झारखंड में पुरानी पेंशन लागू कर दी गई है, लेकिन उत्तराखंड सरकार उनकी मांग पूरी नहीं कर रही है। यात्रा के गोपेश्वर पहुंचने पर आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान मुकेश प्रसाद बहुगुणा, योगेश घिल्डियाल, पंकज ध्यानी, दाताराम भट्ट, राजेश कुकरेती, सुबोध नेगी आदि मौजूद रहे। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष करने का एलान किया। 

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!