चमोलीः नीती घाटी में कामकाज छोड़कर आंदोलन पर उतर आए ग्रामीण–

by | Jun 3, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

प्रभावित परिवार को 35 लाख रुपये मुआवजा और रोजगार देने की मांग की–

चमोलीः नीती घाटी के ग्रामीण कामकाज को छोड़कर पिछले तीन दिनों से आंदोलन की राह पर हैं। मामला यह है कि पांच मई को भापकुंड के समीप पुल से एक कंपनी का बोलेरो वाहन धौली गंगा में समा गया था। जिसमें चालक कोषा गांव का 22 वर्षीय संदीप सिंह लापता हो गया था। अभी तक भी युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण संदीप के परिवार को 35 लाख मुआवजा और रोजगार की मांग कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण एक जून से कंपनी के रेवलीबगड़ में कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे हैं।

शुक्रवार को मौके पर बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी भी पहुंचे, जिससे कंपनी पर मुआवजा राशि शीघ्र देने का दबाव भी बढ़ गया है। कोषा गांव (हाल निवास पैनी) का 22 वर्षीय संदीप नीती घाटी में सड़क चौड़ीकरण कार्य कर रही ओएसिस कंपनी में वाहन चालक के पद पर कार्यरत था। पांच मई को संदीप कंपनी की बोलेरो से कंपनी के कार्यालय रेवलीबगड़ से जोशीमठ जा रहा था, लेेकिन भापकुंड के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर धौली गंगा में समा गया, तब से संदीप का कोई सुराग नहीं मिला है।

एक सप्ताह तक पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। नीती घाटी के ग्रामीणों ने ओएसिस कंपनी से संदीप के परिजनों को 35 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की, लेकिन अभी तक इस पर सहमति नहीं बन पाई है। ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, देवेंद्र पंवार, धर्मेंद्र सिंह पाल, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, वीर सिंह, शेर सिंह राणा, सुरेंद्र, दिनेश आदि का कहना है कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होती आंदोलन जारी रखा जाएगा और कंपनी का काम भी शुरू नहीं होने दिया जाएगा। 

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!