रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी खतरे में–

by | Jun 5, 2022 | राजकाज, रूद्रप्रयाग | 0 comments

 14 सदस्यों ने जिलाधिकारी को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव, मनमानी का लगाया आरोप–

 रुद्रप्रयागः रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। यहां 14 सदस्यों ने जिलाधिकारी को अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंप दिया है। सदस्यों ने अध्यक्ष पर विकास कार्यों में मनमानी का आरोप लगाया है। अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा के चार सदस्य भी शामिल हैं। सभी सदस्यों ने जिलाधिकारी से मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भी अविश्वास प्रस्ताव की चर्चाएं जोरों पर थीं। तब, जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह की सीट बच गई थी। लेकिन, शनिवार रात करीब आठ बजे सभी नाराज जिला पंचायत सदस्य जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। उनके कैंप कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डीएम को सौंपा गया। नाराज सदस्यों ने प्रस्ताव में कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यों में मनमानी कर रही हैं। बिना सदस्यों को विश्वास में लिए कार्य किए जा रहे हैं। यहां तक कि बोर्ड व सदन को बताए बिना ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

साथ ही केदारनाथ यात्रा में घोड़े-खच्चरों के संचालन से लेकर पार्किंग में बिना किसी सूचना के एक व्यक्ति को बिस्तर लगाने का काम भी सौंप दिया गया। पूछे जाने पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। सभी सदस्यों के सहयोग से ही विकास कार्यों का संचालन किया जा रहा है। बोर्ड बैठक में भी इस तरह की कोई चर्चा या बात नहीं हुई। यदि किसी में कोई नाराजगी है तो मिल बैठकर उसे सुलझाया जाएगा। 

Latest News

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...
error: Content is protected !!