चमोलीः कोविड वैक्सीनेशन के लिए अब चलेगा हर घर दस्तक अभियान–

by | Jun 6, 2022 | कोरोना, चमोली | 0 comments

कोविड टीकाकरण को लेकर चलाया जाएगा अब अभियान, पढ़ें चमोली जनपद में कब से शुरू होगा हर घर दस्तक अभियान- 

गोपेश्वरः मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एस. पी.  कुड़ियाल ने बताया कि कोरोना महामारी की रोकथाम व कोविड टीकाकरण के शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए जनपद चमोली में आगामी 10 जून से ’’हर घर दस्तक अभियान 2.0’’ चलाया जाएगा।

उन्होंने अभियान के सफल संचालन हेतु सभी अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद की समस्त आशा कार्यकत्री एवं एएनएम के माध्यम से ’शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग के साथ ही अन्य सम्बधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए अभियान के द्वारा कोविड टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने समस्त जनपद वासियों से अपील की है कि कोविड से बचाव हेतु टीकाकरण अति आवश्यक है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड टीकाकरण को शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के लिए 10 जून से हर घर दस्तक अभियान 2.0 शुरू किया जा रहा है। अभियान के दौरान समस्त जनपद में विभागीय टीमों के माध्यम से कोविड टीकाकरण से वंचित लोगों का घर-घर जाकर टीकाकरण किया जायेगा। जिस हेतु स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 एमएस खाती ने जानकारी दी कि जनपद में प्रथम डोज कोविड टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है।

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...
error: Content is protected !!