यहां पुलिस जवान ने पीआरडी जवान के सिर पर मार दिया हेलमेट–

by | Jun 9, 2022 | कार्रवाई, रूद्रप्रयाग | 0 comments

पीआरडी जवान गंभीर घायल, एम्स रेफर–

रुद्रप्रयागः सोनप्रयाग में एक पुलिस जवान ने पीआरडी जवान की जमकर पिटाई कर उसके सिर पर हेलमेट मार दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस जवान को निलंबित कर दिया है। इधर, घटना के बाद से पीआरडी जवानों में आक्रोश है। उन्होंने यात्रा ड्यूटी का बहिष्कार कर दिया है। मामला बुधवार रात का है। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में देर रात को पुलिस कांस्टेबल दीपक और पीआरडी जवान शूरवीर की किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई शुरू हो गई।

वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मी बीच बचाव के लिए भी गए, लेकिन उनमें हाथापाई जारी रही। दोनों में खूब डंडे और लात-धूंसे चले। इसी दौरान पुलिस जवान ने पीआरडी जवान के सिर पर हेलमेट का जोरदार प्रहार किया। जिससे उसके सिर व कान से खून बहने लगा और वह जमीन पर जा गिरा।

घायल को सोनप्रयाग अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को घायल को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। घटना के बाद पीआरडी जवानों ने केदारघाटी समेत भीमबली तक यात्रा ड्यूटी का बहिष्कार किया। पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस जवान को निलं‌बित कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों शराब के नशे में धुत्त थे। 

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!