सिनघाटा गांव में आयोजित किया गया ध्या‌णियों को सम्मानित– 

by | Jun 13, 2022 | रचनात्मक, रूद्रप्रयाग, सामाजिक कार्य | 0 comments

ध्याणियों ने दिया भावुक संदेशः कहा- देवी-देवताओं को बुलाएंगे तो अपनी ध्याणियों को न भूलना–  

पठालीधारः क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिनघाटा में युवक मंगल दल के युवाओं की पहल पर गांव की ध्याणियों (विवाहित बेटियां) को सम्मानित किया गया। यह पहला मौका है, जब क्षेत्र में इस तरह का आयोजन किया गया। गांव के युवाओं ने जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ध्याणियों को सम्मानित किया। गांव के बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस कार्यक्रम के साक्षी बने। इस कार्यक्रम में पुरानी से लेकर नई ध्याणियां सम्मलित हुई। दरअसल, गांव के आराध्य देवता क्षेत्रपाल के मंदिर में लंबे समय के बाद धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुआ। 

इस आयोजन में गांव की सभी ध्याणियां भी शामिल हुई। सरणा की ग्राम प्रधान रोशनी देवी ने कहा कि अपने आराध्य देवताओं की पूजा-अर्चना के लिए जरुर अपने घर-गांव पहुंचे और सामूहिक धार्मिक आयोजन में प्रतिभाग करें, इससे गांव में आपसी भाईचारे का माहौल भी बना रहता है। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन अरविंद सिंह ने किया। इस मौके पर संगीता देवी, रजनी, बीना, शर्मिला, सुरेखा, आशा, गरिमा, सरोज रौथाण, संपत‌ि देवी, रमेश गिरी, अजय, संजू, संतोष नेगी, प्रमोद सिंह, विजय सिंह, डा. सतेंद्र सिंह नेगी, सोहन सिह रावत, विजय सिंह सुंद्रियाल, मदन सिंह के साथ ही कई ग्रामीण मौजूद थे। इस दौरान पठालीधार, कोटी, सिनघाटा के साथ ही आसपास के गांवों के भक्तों ने भी प्रतिभाग किया। अपने आराध्य देवता क्षेत्रपाल से ध्याणियों ने अपने घर-परिवार और क्षेत्र की कुशलता की मनौतियां मांगी।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!