देववाणी संस्कृत के प्रति लोगों को किया जागरुक, गांव-गांव पहुंच रहे संस्कृ‌ताचार्य– 

by | Jul 9, 2022 | चमोली, रचनात्मक, शिक्षा | 0 comments

संस्कृत के उत्थान पर दिया जा रहा जोर, संस्कृत विद्यालयों में प्रवेशोत्सव की तैयारी– 

गोपेश्वरः इन दिनों श्री बदरीनाथ वेद वेदांग स्नात्कोत्तर संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ के प्रवक्ता संस्कृताचार्य डा. प्रदीप सेमवाल अपने सहयोगी आचार्य जगदीश जोशी के साथ गांव-गांव में संस्कृत के प्रति लोगों को जागरुक करने में लगे हुए हैं। गांवों की मीलों दूरी पगड‌ंडियों को नापकर संस्कृताचार्य ग्रामीणों को संस्कृत के प्रति जागरुक करने में लगे हुए हैं।

यह पहला मौका होगा, जब देववाणी संस्कृत के उत्थान के लिए इतनी बढ़ी मुहिम चल रही है।दरअसल, संस्कृत विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए लोगों को अपने पाल्यों को संस्कृत विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संस्कृताचार्य स्वयं के खर्चे पर गांव-गांव में लोगों को प्रेरित करने में लगे हैं। शनिवार को दोनों संस्कृताचार्य पिंडर क्षेत्र के सुदूर गांवों के भ्रमण पर पहुंचे। लोगों को संस्कृत की महत्ता बताई। और संस्कृत के प्रति जागरुक कर जनसंपर्क किया गया। इस दौरान लोगों ने भी संस्कृत के प्रति गहरी आस्था प्रकट की। कई लोग अपने पाल्यों को संस्कृत विद्यालयों में प्रवेश के लिए आगे आ रहे हैं। 

निश्चित रुप से डा. प्रदीप सेमवाल और आचार्य जगदीश जोशी की यह मुहिम संस्कृत जगत के लिए मील का पत्थर साबित होगी और उत्तराखंड की द्वितीय राजभाषा संस्कृत का पुनरुत्थान होगा। इससे संस्कृत के प्रति लोगों में गहरी आस्था जागेगी। इस अवसर पर अपना अमूल्य सहयोग योगोश जोशी, सतीश चंद्र थपलियाल और समाजसेवी विनोद पांडे का रहा।  डा. प्रदीप सेमवाल ने बताया कि यह अभियान 13 जुलाई तक चलाया जाएगा। 

Latest News

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!