ऊखीमठ में नाबालिग लापता, पुलिस ने किया मुकदमा–

by | Jul 12, 2022 | रूद्रप्रयाग, समस्या | 0 comments

पुलिस ने किया ऊखीमठ थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत, कार्रवाई शुरू–

रुद्रप्रयागः ऊखीमठ ब्लॉक के एक गांव में एक नाबालिग लड़की बीती सांय से लापता है। बताया जा रहा है कि लड़की का फोन ऑन है, और उसका पुलिस एवं परिजनों से सम्पर्क भी हो रहा है किंतु बीती सांय से वह कहां है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ऊखीमठ थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले में कार्रवाई भी शुरू कर द‌ी गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को शाम चार बजे से ऊखीमठ ब्लॉक के एक गांव से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की घर से लापता है। बताया गया कि लड़की ने 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी, और कहा कि कोई अज्ञात उसे ऋषिकेश की ओर ले जा रहा है। मंगलवार को परिजनों द्वारा ऊखीमठ थाने में बेटी के कहीं लापता होने की तहरीर दी।

ऊखीमठ थाना प्रभारी राजीव चौहान ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर ऊखीमठ थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। साथ ही पुलिस खोजबीन में जुटी है। इधर, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि लड़की का पुलिस और परिजनों से सम्पर्क हुआ है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिख दिया गया है। फोन नंबर को भी ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!