चमोलीः हरेला पर सभी विभाग पौधरोपण का लक्ष्य करें निर्धारित–

by | Jul 13, 2022 | चमोली, पर्यावरण, राजकाज | 0 comments

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने वृहद पौधरोपण और उनके संरक्षण के दिए निर्देश–

गोपेश्वरः जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों को हरेला पर्व पर पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। कहा कि इसकी सूचना तुरंत बदरीनाथ वन प्रभाग को उपलब्ध कराएं। जिससे विभाग मांग के अनुरूप पौधे उपलब्ध करा सके।

16 जुलाई से 15 अगस्त तक चलने वाले हेरला पर्व पर पौधरोपण को लेकर जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि सभी ब्लॉक, तहसील, थाना, चौकी, स्कूल, वन पंचायत सहित अन्य विभागों के परिसर में पौधे लगाए जाएं। जल संस्थान और जल निगम पेयजल स्रोतों के आसपास, जबकि सडक़ निर्माण संस्थाएं सड़कों के किनारे पौधे लगाएं। इसके अलावा मनरेगा, स्वंय सहायता समूह, महिला और युवक मंगलदलों और जन सहभागिता से पेयज स्रोत, नदी किनारे आदि जगह पर पौधरोपण करें। डीएम ने कहा कि पौधरोपण के साथ ही उनका संरक्षण भी जरूरी है।

बैठक में बदरीनाथ वन प्रभाग के उप वन संरक्षक सर्वेश कुमार दुबे ने बताया कि इस बार 50 प्रतिशत फलदार और 50 प्रतिशत वन प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। 16 जुलाई को हरेला पर्व के शुभारंभ में पांच हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है। प्रत्येक वन पंचायत को 75 पौधे निशुल्क दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जुलाई और अगस्त पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त होता है, इस समय लगाए पौधे सबसे अधिक पनपते हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, उप वन संरक्षक नंदा बल्लभ शर्मा संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, सीओ पुलिस धन सिंह तोमर, एसीएमओ डा. एमएस खाती आदि मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!