नंदप्रयाग। दीन दयाल राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत मंगलवार को स्वरोजगार के लिए नंदप्रयाग नगर पंचायत कार्यालय में 17 आवेदकों का बैंक ऋण के लिए साक्षात्कार लिया गया। मिशन के तहत बनाई गई टास्क फोर्स कमेटी ने आवेदकों के साक्षात्कार के बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया। उसके बाद ऋण आवेदन संबंधित बैंक को भेजे गए। नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने बताया कि कोविड के चलते बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है। ऐसी योजनाएं लोगों को स्वरोजगार शुरू करने में काफी मददगार साबित होती हैं। बताया कि योजना के तहत २१ लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें १७ के ऋण आवेदन स्वीकृत किए गए। जिसमें गाय, भैंस, मछली पालन, दुकान और अन्य स्वरोजगार शामिल हैं। टास्क फोर्स में नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव, भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक धीर सिंह, अमित नेगी, सिटी मिशन मैनेजर सुरेंद्र पंवार आदि मौजूद थे। इस दौरान आवेदकों ने मिशन से जुड़े अधिकारियों को अपनी भविष्य की रणनीति भी बताई। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें स्वरोजगार अपनाने के सुझाव भी दिए।
स्वरोजगार के लिए १७ लोगों के लिए बैंक ऋण स्वीकृत, साक्षात्कार हुआ आयोजित-
by laxmi Purohit | Aug 3, 2021 | चमोली, स्वरोजगार | 0 comments

Latest News
28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...
दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...
उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...
10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...
22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...
मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
