अनदेखीः बीडीसी बैठक में नहीं पहुंचे जिलास्तरीय अधिकारी–

by | Jul 14, 2022 | आंदोलन, चमोली, बैठक | 0 comments

विरोध में पंचायत प्रतिनिधियों ने ब्लॉक के गेट पर किया प्रदर्शन, बैठक में पहुंचे थे 65 ग्राम प्रधान–

गोपेश्वरः क्षेत्र पंचायत दशोली की त्रैमासिक बैठक में जिलाधिकारी तो दूर कोई भी जिलास्तरीय अधिकारी नहीं पहुंचे। अधिकांश अधिकारियों ने अपने प्रतिनिधि बैठक में भेजे थे। बिजली, पानी, सड़क जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी भी बैठक में मौजूद नहीं थे। जिसे देख ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सदन का बहिष्कार कर दिया और ब्लॉक के गेट पर नारेबाजी की। उन्होंने कहा‌ कि अधिकारी गांवों के विकास को लेकर गंभीर नहीं हैं। हर बैठक में अधिकारी गायब रहते हैं। जिससे प्रस्तावों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। 

ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी ने कहा कि जिलास्तर के कोई भी अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे, यह बेहद गंभीर विषय है। जबकि दशोली सदर (मुख्य) ब्लॉक है। यहां क्षेत्र पंचायत की बैठक में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी दोनों को मौजूद रहना चाहिए, यदि यह संभव नहीं है तो मुख्य विकास अधिकारी को रहना चाहिए और जिलास्तरीय अधिकारियों को आना चाहिए, लेकिन कोई भी अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा। सभी ने अपने प्रतिनिधि भेजे थे।

प्रधान संगठन के अध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कि अधिकारी बैठकों में नहीं आते हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं पर कोई अमल नहीं होता है।ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल ने कहा कि अधिकारियों का बैठक में न पहुंचना गंभीर बात है। बीडीसी बैठक में गांवों के विकास का खाका तैयार होता है। पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह तोपाल ने कहा कि 15 दिन पहले बैठक का एजेंडा जिला स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन बड़े शर्म की बात है कि एक भी जिलास्तरीय अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे। उन्होंने मांग की है कि ऐसे अधिकारियों को नोटिस भेजा जाए। 

Latest News

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!