चमोली जनपद में हरेला पर्व की धूम– 

by | Jul 16, 2022 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

जगह-जगह आयोजित हुआ पौधरोपण कार्यक्रम, धरती को हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प– 

गोपेश्वरः चमोली जनपद में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुए और धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, डीएफओ सर्वेश कुमार दूबे सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में आज हरेला पर्व धूम धाम से मनाया गया।

एनसीसी, एनएसएस एवं रोवर्स रेंजर्स के स्वयं सेवकों ने हरेला के अवसर पर पूरे महाविद्यालय परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया एवं पर्यावरण संरक्षण के गीत गाकर पर्यावरण बचाने का आह्वान किया। महाविद्यालय के मीडिया कॉर्डिनेटर डा. डीएस नेगी, डॉ जेएस नेगी, डॉ भावना मेहरा, डॉ बीसीएस नेगी, डॉ रचना टम्टा, डॉ मनोज बिष्ट, डॉ अनिल सैनी, डॉ मनोज नौटियाल, डॉ श्याम बटियाटा के साथ ही छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया।  

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!