नाराजगीः फिर आंदोलन की तैयारी में ग्रामीण डाक सेवक– 

by | Jul 17, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

अपनी मांगों को लेकर हक की लड़ाई लड़ने के लिए करेंगे आंदोलन शुरू, मांगा सहयोग–

गोपेश्वरः ग्रामीण डाक सेवक अपनी मांगों को लेकर फिर आंदोलन के मूड़ में हैं। निर्णय लिया गया है कि 22 जुलाई को समस्त ग्रामीण डाक सेवक धरना-प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीण डाक सेवक संघ के मंडलीय सचिव राकेश चंद्र सेमवाल ने बताया कि श्री कमलेश चंद कमेटी की सकारात्मक सिफारिशें आज तक भी लागू नहीं की जा सकी हैं। जबकि इस संबंध में सगठन शुरू से ही अपना संघर्ष जारी रखे हुए है। परन्तु सरकार/ विभाग इन पर अमल करने के बजाय इन्हें लटकाये रखना चाहता है। जिससे संगठन में काफी नाराजगी है। दो जुलाई को केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी। लम्बी चर्चा परिचर्चा के बाद विभिन्न चरणों में आंदोलन के कार्यक्रम तय किये गए हैं। इसी के तहत चमोली मंडल के समस्त ग्रामीण डाक सेवक से निवेदन है कि मंडलीय मुख्यालय गोपेश्वर में 22 जुलाई को धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें, जिससे अपने संघर्ष को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि सहभागिता से ही हम अपनी ह की लड़ाई लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे।  

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!