गढ़वाल राइफल की बटालिटन में भी 840 थे मेरे जांबाज, बदरी-केदार क्षेत्र में भी 840 युवाओं से कर चुका संवाद–

by | Aug 4, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गोपेश्वर। आम आदमी पार्टी के युवा सम्मेलन में आप के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय को‌ठियाल ने कहा कि भारतीय सेना में सेवा के दौरान वे गढ़वाल राइफल्स के 840 जांबाजों के कमांडेंट थे, और आज जब वे आप के युवा संवाद में शामिल हो रहे हैं तो बदरी-केदार क्षेत्र में अभी तक 840 युवाओं से ही संवाद भी कर चुके हैं। यह एक शुभ संकेत है। गोपेश्वर में बुधवार को आयोजित युवा सम्मेलन में बोलते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि युवाओं में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। युवा देश, प्रदेश में परिवर्तन चाह रहा है और आम आदमी पार्टी से जुड़ना चाहता है। पार्टी प्रदेश में रोजगार के द्वार खोलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी गैरसैंण राजधानी पर ठोस योजना बनाएंगे। युवाओं ने कर्नल कोठियाल से सवाल भी पूछे। सम्मेलन में आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरुवाण, जिलाध्यक्ष अनूप सिंह चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता भवान सिंह चौहान, संगठन मंत्री कुलदीप नेगी, भगवती प्रसाद मैंदोली, दिलवर सिंह फर्स्वाण, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज कोहली, सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग पोखरियाल के साथ ही जिलेभर के युवा मौजूद थे। 

Latest News

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...

रेस्क्यू: डैम साइड क्षेत्र में खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, शव बरामद–

नई टिहरी, 14 अप्रैल 2026: पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम...

गुप्तकाशी के जाख देवता मंदिर में आज धधकते अंगारों में नृत्य करेंगे जाख देवता–

इस अदभुत दृश्य को बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु, देवशाल गांव के विंदवासिनी मंदिर से देव...

चमोली: नंदप्रयाग में दो दिवसीय बैसाखी मेला संपन्न, महिलाएं हुई सम्मानित–

कलश साहि​त्यिक संस्था की ओर से आयोजित किया गया कवि सम्मेलन, भाषा के संरक्षण पर दिया जोर-- नंदप्रयाग।...

नंदप्रयाग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बैसाखी मेला शुरू, सांस्कृतिक उत्साह का माहौल–

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने की नगर पंचायत को पांच लाख, वार्डों को एक-एक लाख रुपये की...

उत्तराखंड: पंठाली कांठा बुग्याल के दीदार को पहुंची अ​​भिनेत्री सारा अली खान–

दोफन में किया रात्रि प्रवास, प्राकृतिक सुंदरता की खूब की तारीफ, भरपूर आनंद उठाया-- घनसाली (टिहरी)।...

चमोली: पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक: जिलाधिकारी–

अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...
error: Content is protected !!