चमोलीः अब प्रयोगशाला से हल होंगी गणित और अंग्रेजी की जटिलताएं– 

by | Jul 20, 2022 | चमोली, रचनात्मक, शिक्षा | 0 comments

गोपेश्वर में गणित और घिंघराण के राजकीय इंटर कॉलेज में अंग्रेजी प्रयोगशाला हुई स्थापित, अन्य स्कूलों के बच्चों को भी मिलेगा मौका– 

गोपेश्वरः चमोली जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर और माणा-घिंघराण में गणित और अंग्रेजी की जटिलताओं को सरल बनाने के लिए प्रयोगशाला स्थापित कर दी गई हैं। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की पहल पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में गणित की प्रयोगशाला स्थापित की गई है। जिसमें स्मार्ट बोर्ड, सीबीएससी पाठ्यक्रम की वीडियो, ई-कंटेंट, मॉडल, सामग्री, मापक यंत्र, प्रयोगशाला उपकरण, एडवांस किट, कंप्यूटर, गणितीय पहेली, पुस्तकालय आदि की भी व्यवस्था की गई है।

वहीं जीआईसी माणा घिंघराण में डिजिटल तकनीकी युक्त अग्रेजी प्रयोगशाला बनाई गई है। जिसमें नौ कंप्यूटर, माइक, हेडफोन, प्रोजेक्टर, उच्चारण ठीक करने, भारतीय, ब्रिटिश और अमेरिकन शैली में अंग्रेजी बोलने और सीखने आधारभूत और उच्च श्रेणी व्याकरण, व्यावसायिक संवाद कौशल के लिए सॉफ्टवेयर की व्यवस्था की गई है। 

मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने कहा कि जिलाधिकारी की यह नवाचारी पहल काफी उपयोगी साबित होगी। आसपास के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी इन प्रयोगशालाओं में सीखने के लिए अवसर दिया जाएगा।  इधर, जीआईसी माणा-घिंघराण के प्रधानाचार्य आरएस फरस्वाण ने कहा कि प्रयोगशाला से विषय रुचिकर हो जाते हैं। अब बच्चे विषय को आसानी से समझ जाएंगे। सिर्फ किताबें पढ़ने से बच्चों का ज्ञान सीमित रह जाता है। जिससे बच्चे गणित और अंग्रेजी के व्यावहारिक और व्यावसायिक ज्ञान से वंचित रह जाते हैं। उत्तराखंड में दूसरी और चमोली जनपद में यह पहले नंबर की प्रयोगशाला होगी। बच्चे नवाचार के लिए प्रेरित होंगे। 

Latest News

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...
error: Content is protected !!