चमोली के प्रधान संगठन ने दी मनरेगा योजना को लेकर आंदोलन की चेतावनी– 

by | Jul 21, 2022 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

जिला प्रशासन के खंड विकास अधिकारियों को दिए मौ‌खिक निर्देश से खफा हैं प्रधानगण– 

गोपेश्वरः मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल रास्ते, खडंजा मार्ग न बनने से चमोली का प्रधान संगठन खफा है। संगठन ने मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल रास्तों के निर्माण कार्यों पर लगी रोक को तत्काल हटाने की मांग की है। संघ का कहना है कि इस रोक से जनपद में आपदा से क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत नहीं कर पा रहे हैं। कहा गया कि यदि जल्द इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। 

प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, महामंत्री पुष्कर सिंह राणा, प्रधान शरणा चांई अंशु देवी, विधिक सलाहकार आनंद सिंह राणा ने जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन भी भेजा है। कहा गया कि मनरेगा के तहत पूरे प्रदेश के जनपदों में सार्वजनिक पैदल मार्ग और सीमेंट के पक्के कार्य हो रहे हैं। जबकि चमोली जनपद में प्रशासन की ओर से खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मनरेगा योजना के तहत सीमेंट कार्य से संबंधित पक्के कार्य नहीं किए जाएं। सिर्फ कृषि संबंधित कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। जिसमें भूमि सुधार, सिंचाई गूल, उद्यानीकरण, सुरक्षा दीवार आदि शामिल हैं। पिछले साल से इन कार्यों पर मौखिक रोक लगी हुई है। 

Latest News

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...
error: Content is protected !!