सिद्घपीठ कुरुड़ से 22 अगस्त से शुरू होगी मां नंदा की लोकजात यात्रा–

by | Jul 22, 2022 | चमोली, धर्म, संस्कृति | 0 comments

कुरुड़ मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई महापंचायत, सुखवीर बने मंदिर समिति के नए अध्यक्ष– 

नंदानगरः इस वर्ष मां नंदा की लोकजात यात्रा 22 अगस्त से शुरू होगी। शुक्रवार को सिद्घपीठ कुरुड़ मंदिर प्रांगण में महापंचायत आयोजित हुई। जिसमें मां नंदा की लोकजात यात्रा पर चर्चा हुई। महापंचायत ने मां नंदा कुरुड़ मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया है। जिसमें सुखवीर सिंह रौतेला को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि कृपाल सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, श्याम सिंह रावत को कोषाध्यक्ष, हर्षवर्द्घन बिष्ट को सचिव, राजेंद्र प्रसाद गौड़ को सहसचिव और विक्रम सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। ग्राम प्रधान कुरुड़ रेखा देवी, पूर्व अध्यक्ष भागवत सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, गौरव फरस्वाण और मोहन सिह नेगी को संयोजक मंडल में रखा गया है।

महापंचायत में निर्णय लिया गया कि 22 अगस्त को मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दशोली और बधाण की मां नंदा की डोलियां कैलाश के लिए रवाना होंगी। तीन सितंबर को नंदा सप्तमी के दिन दशोली की डोली की बालपाटा और बधाण की डोली की बेदनी नामक स्थान में विशेष पूजाएं आयोजित होंगी। मंदिर समिति के पदाधिकारी यात्रा के रास्तों में आपदा से हुई क्षति की मरम्मत के लिए शीघ्र जिलाधिकारी से भेंट करेंगे। 

इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक रतूड़ी, अनिल बिष्ट, ल्वाणी प्रधान गजेंद्र सिंह नेगी, रणजीत सिंह खत्री, मुंशी चंद्र गौड़, दिनेश प्रसाद गौड़, अशोक गौड़, प्रकाश, सुभाष, राजेंद्र प्रसाद, विजय प्रसाद, उमेश चंद्र, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!