हेलंग चलो की व्यापक तैयारियां शुरू– 

by | Jul 23, 2022 | आंदोलन, आरोप | 0 comments

हेलंग में महिलाओं से चारापत्ती छीनने की घटना के विरोध में हेलंंग चलो का किया गया आह्वान–

चमोली/अल्मोड़ाः चमोली जनपद के हेलंग में 15 जुलाई को टीएचडीसी के परियोजना साइड पर महिलाओं से चारापत्ती छीनने का वीडियो वायरल होने के बाद से मामला गरमाया हुआ है। घटना के विरोध में 24 जुलाई को उत्तराखंड के संघर्षशील संगठनों के हेलंग चलो आह्वान की व्यापक तैयारियां हो रही हैं।

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने यहां कहा कि उपपा के साथियों का एक दल पीड़ित ग्रामीणों के समर्थन के लिए हेलंग जाएगा। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अपने गोचर, पनघट से घास ला रहीं महिलाओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन स्थानीय औद्योगिक सुरक्षा बलों की सशक्त कार्रवाई ने बता दिया है कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन की भावना को कुचला जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

उपपा अध्यक्ष ने कहा कि हेलंग चलने के अभियान को जिस तरह से समर्थन मिल रहा है उससे साबित हो गया है कि पिछले 22 वर्षों में राज्य में प्राकृतिक संसाधनों जल, जंगल, जमीन की जो लूट हुई है उसके खिलाफ राज्य में भारी आक्रोश है और जनता इन चीजों को बदलना चाहती है। उन्होंने चमोली के जिला प्रशासन और इस घटना के लिए जिम्मेदार सभी पुलिस और औद्योगिक बल व प्रशासन के अधिकारियों को निष्पक्ष जांच से पहले तुरंत वहां से हटाने की मांग की।

तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड के लगभग हर क्षेत्र में सरकारी तंत्र भू खनन, शराब माफियाओं की हाथों की कठपुतली बनकर स्थानी व मूल निवासियों से उनके हकों पर डाका डाल रहा है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जिले में डांडा – कांडा हवालबाग में एक उद्दंड अधिकारी प्लीज एंड वैली नाम से एक संस्था का संचालन करने वाली उद्दंड अधिकारी ने वन पंचायत और सरकारी व सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर रखा है और उसकी आपराधिक गतिविधियों से पूरा क्षेत्र और उत्तराखंड के सामाजिक, राजनीतिक यहां तक कि न्यायिक अधिकारी भी त्रस्त हैं। किंतु सरकार उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। उपपा ने कहा कि हेलंग चलो अभियान इसी तरह की घटनाओं के खिलाफ संयुक्त प्रतिरोध विकसित करने का एक माध्यम है।

उन्होंने कहा कि जब तक उत्तराखंड राज्य आंदोलन की भावनाओं के अनुरूप जब तक राज्य की राजनैतिक व्यवस्था का संचालन नहीं होगा स्थितियां दिन प्रतिदिन गंभीर होती जाएंगी। इसलिए उत्तराखंड की जनता को उत्तराखंड राज्य की अवधारणा के अनुरूप एक बड़े बदलाव के लिए सामने आने की आवश्कता है। इधर, भाकपा माले नेता इंद्रेश मैखुरी ने उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष को पत्र भेजकर 15 जुलाई को हेलंग में हुई घटना का संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस वाहन में महिलाओं के साथ ही एक डेढ़-दो साल की बच्ची को भी बिठाया गया। बच्ची को भी पुलिस कस्टडी में लिया गया। यह समझ से परे है कि किसी अबोध बच्चे को इस तरह एक घंटे तक पुलिस की गाड़ी में क्यूं और कैसे बैठाए रखा जा सकता है। वह अबोध बच्चा किस अपराध का दोषी है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। 

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!