सड़क के लिए सड़क पर उतरे खैनुरी गांव के ग्रामीण– 

by | Jul 25, 2022 | आंदोलन, सड़क | 0 comments

प्रभारी जिलाधिकारी ने दिया शीघ्र सड़क सुधारने का आश्वासन, ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों का किया घेराव– 

गोपेश्वरः अपर चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग के पुर्ननिर्माण और सुधारीकरण की मांग पर खैनुरी गांव के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता का घेराव भी किया। कहा कि खैनुरी सड़क गाड़ी तो दूर पैदल चलने लायक भी नहीं रह गई है। सड़क का सुधारीकरण कार्य करने के साथ ही सड़क किनारे नाली निर्माण की मांग की गई। 

ग्रामीणों से मिलने पहुंचे प्रभारी जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने मौके पर मौजूद पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को शीघ्र जेसीबी मशीन के जरिए सड़क को सुचारु करने और सड़क किनारे नाली निर्माण के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान रेखा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम और पूर्व प्रधान महिपाल सिंह ने कहा कि वर्ष 2008 में सड़क का निर्माण हुआ था। लेकिन सड़क मानकों के अनुरूप नहीं बनी है। मौजूदा समय में सड़क पर वाहन तो दूर ग्रामीण पैदल आवाजाही भी नहीं कर पा रहे हैं।

बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने में दिक्कतें हो रही है। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों का भी घेराव किया। पीएमजीएसवाई के ईई परशुराम चमोली ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मौके पर जेसीबी मशीन भेज दी गई है। जब भी सड़क अवरुद्घ होगी, तो सूचना मिलने पर सड़क को खोल दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान युवक मंगल दल अध्यक्ष अंशुल नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल सिंह, खीम सिंह, वीरेंद्र, सुरेंद्र, लखपत सिंह, गोविंद सिंह, लक्ष्मण, राजेंद्र सिंह, रविंद्र और सोबत सिंह के साथ ही कई ग्रामीण मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!