कार्रवाईः कठूड़ गांव की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हटाया अतिक्रमण- 

by | Jul 26, 2022 | कार्रवाई, चमोली, जागरुकता | 0 comments

कई सालों से हो रहा था गांव के इर्द-गिर्द से अतिक्रमण, सभी महिलाएं हुई एकजुट– 

गोपेश्वरः गांव के पुस्तैनी जंगल और इर्द-गिर्द से हो रहे अतिक्रमण को कठूड़ गांव की महिलाओं ने हटा लिया। इन जगहों पर महिलाओं ने फलदार, छायादार और चारापत्ती के पौधे लगाए।

महिलाओं ने कहा कि अब आगे से अतिक्रमण किसी भी रुप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा गया कि यह हमारा पुश्तैनी जंगल है। इस पर अतिक्रमण होने नहीं दिया जाएगा।

मंगलवार को महिलाओं ने पहले पंचायती बैठक की, प्रस्ताव तैयार किया और सामूहिक रुप से अतिक्रमण हटाया गया। कठूड़ गांव में वर्तमान में 70-80 परिवार निवास करते हैं। ग्रामीणों का मुख्य व्यवसाय पशुपालन है। महिलाएं अपने समीप के जंगल से ही अपने मवेशियों के लिए चारापत्ती लाती हैं। लेकिन पिछले कई सालों से जंगल पर अतिक्रमण हो रहा है। इससे महिलाएं आक्रोशित थी। कई बार महिलाओं ने अतिक्रमण हटाने की ठानी, लेकिन अतिक्रमण नहीं हट पाया। मंगलवार को महिलाओं ने एकजुटता दिखाई और अतिक्रमण को हटा लिया। कहा कि आगे से जंगल पर अतिक्रमण हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने के दौरान कोई समस्या न आए, इसके लिए पुलिस प्रशासन और केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग से भी सहयोग मांगा गया था। महिलाओं ने कहा कि अपने जंगल पर किसी भी सूरत में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।  

Latest News

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...
error: Content is protected !!