हर हाल में 31 मार्च तक पूर्ण करें निजमुला-पाणा-ईराणी सड़क का निर्माण–

by | Jul 28, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने किया निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण, पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश–

पीपलकोटीः निजमुला घाटी के सुदूरवर्ती पाणा और ईराणी गांव को सड़क से जोड़ने के लिए लंबे समय से निर्माणाधीन सड़क की प्रगति को देखने के लिए जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बृहस्पतिवार को सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सड़क पर पुस्ता, नाली निर्माण, संकरे मोड़ों का सुधारीकरण और भूस्खलन क्षेत्रों के ट्रीटमेंट के‌ निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निजमुला घाटी के सबसे दूरस्थ पाणा और ईराणी गांव तक जाने के लिए इन दिनों पैदल रास्ते बेहद खराब बने हैं।

अस्थाई पुलों की स्थिति भी ठीक नहीं है, जिस कारण इस सड़क को शीघ्र बनाया जाना बेहद जरुरी है। उन्होंने आगामी वर्ष 31 मार्च तक पाणा गांव तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि पीएमजीएसवाई इसके लिए मजदूरों की संख्या बढाएं। झींझी गांव के समीप वीर गंगा पर निर्माणाधीन मोटर पुल की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। गौणा गांव के समीप भूस्खलन से राजकीय इंटर कॉलेज गौणा और पठेला तोक के परिवारों को बने खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने भूस्खलन के ट्रीटमेंट के लिए आपदा अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए कहा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने दुर्मी ताल का निरीक्षण कर पौधरोपण किया। इस मौके पर एसडीएम अभिनव शाह, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता परशुराम चमोली, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, प्रधान संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बिरही-निजमुला सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण के भी निर्देश दिए। 

Latest News

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...
error: Content is protected !!